ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

राहुल के सांसद प्रतिनिधि पर वायरल हो रहा ये लेटर, जानें क्या है सच्चाई

सुशील पासी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रतिनिधि बनाए जाने की खबर फर्जी निकली. इससे पहले सोशल मीडिया मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सचिव और बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील पासी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पासी को रायबरेली में अपना सांसद प्रतिनिधि बनाया है. मगर बाद में राहुल के दफ्तर की तरफ से बताया गया कि ये फर्जी खबर है. ये फर्जी लेटर है. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है.

जब इस वायरल लेटर की सच्चाई जानने के लिए टीवी9 के एसोसिएट एडिटर कुबूल अहमद ने सुशील पासी से बात की तो उन्होंने बताया, ‘मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली. हां लोग मुझे फोन पर बधाई जरूर देने लगे हैं लेकिन हमें इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर एक लेटर जरूर वायरल हो रहा है पर मुझे इसके बारे में पता नहीं है.’

ये है फर्जी लेटर

Sushil Pasi

सुशील कुमार पासी है इस समय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं और बिहार के प्रभारी भी हैं. पिछले साल उन्हें बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था. हाल के समय में उन्हें रायबरेली में काफी सक्रिय देखा गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उनका सियासी करियर सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान पर केंद्रित रहा है.

लेटर हो रहा है वायरल

पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में उन्होंने रायबरेली की बछरावां विधानसभा सीट से ताल ठोकी थी लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. वह तीसरे स्थान पर रहे थे. इससे पहले भी उन्होंने यहां से चार बार निर्दलीय चुनाव लड़ा पर जीत एक बार भी नसीब नहीं हुई. बछरावां की जनता ने सुशील को हमेशा विधायक बनाने से इंकार कर दिया.