ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

शंभू -खनौरी बॉर्डर खुलने से सबसे ज्यादा इस जिले को मिली राहत, पढ़ें…

पटियाला/ घनौर/ शंभू: 400 दिनों से किसानों की तरफ से जाम किए गए शंभू और खनौरी बॉर्डर खुलने साथ सबसे ज्यादा पटियाला जिले को राहत मिली है, इसके साथ ही संगरूर और अम्बाला जिलों के लोगों को भी सुख का सांस आया है। लोगों का कहना है कि किसान हमारे भाई हैं और केंद्र सरकार को एम. एस. पी. समेत समुची मांगें जरूर मानीं जानी चाहिए परन्तु रास्तों को बंद करना बिल्कुल भी जायज नहीं है।

पटियाला से अम्बाला सिर्फ 40 किलोमीटर के करीब है परन्तु इस समय यह सफर 2 घंटों का हुआ पड़ा था। इसी तरह रास्ता देवीगढ़ चीका भी सफर खत्म हो गया था। खनौरी बॉर्डर के द्वारा तो दिल्ली जाने का तो कोई रास्ता ही नहीं बचा था। बेशक पंजाब के मुख्य मंत्री की तरफ से सख्त स्टैंड ले कर रास्ता खुलवाने जाने का किसानों की तरफ से तीखा विरोध हुआ है परन्तु इसके साथ ही आम लोगों पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के कदम की प्रशंसा भी की है। हालांकि राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर मुख्यमंत्री आ चुके हैं परन्तु पंजाब की आर्थिकता को बचाने वाला यह फैसला है। पूरा दिन पटियाला रेंज के डी.आई.जी. मनदीप सिंह सिद्धू ने शंभू बॉर्डर खुलवाने के बाद खनौरी बार्डर में मोर्चा संभालकर रखा। उनके मुताबिक 21 मार्च दोपहर तक खनौरी बार्डर की स्थिति की ठीक हो जाएगी।

डी.सी. प्रीति यादव ने संभाला मोर्चा
उधर पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने मोर्चा संभालते हुए यातायात में सभी विघ्न खत्म करने के लिए आज शंभू बॉर्डर का दौरा करके यहां जी.टी. रोड द्वारा अंबाला दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रुकावटें उठाए जाने का जायजा लिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव व एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी. के साथ वीडियो काॅन्फ्रैंसिंग जरिए एक अहम बैठक करके राहगीरों की सुविधा के लिए यातायात आम की तरह बहाल करने के लिए चर्चा की। इस दौरान एस.डी.एम राजपुरा अविकेश गुप्ता भी मौजूद थे।

पंजाब की आर्थिकता को संभालना सरकार की बड़ी जिम्मेदारी : अजीतपाल कोहली
पटियला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पंजाब की आर्थिकता को आज संभालने कीक जरूरत थी तथा पंजाब सरकार अपनी इस जिम्मेदारी को निभा रही है। अजीतपाल सिंह कोहली ने बताया कि इस बात को किसान भी मानते हैं कि पिछले समय दौरान पंजाब के व्यापारी वर्ग पर आर्थिकता का बड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि केंद्र की अड़ी ने किसानों को शंभू तथा खनौरी बार्डर से आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने अपने दिल्ली बचा ली लेकिन इसके साथ पंजाब व हरियाणा को बड़ा नुकसान हुआ है। अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान पूरी तरह किसानों के साथ डटकर खडे़ हैं। इस लिए किसानों की मांगों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे ओर केंद्र से किसानों की मांगें मनवाई जाएंगी।