ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

माताटीला डैम हादसा: 18 घंटे की तलाश के बाद मिले 6 शव… 12 साल के बच्चे ने चोटी पकड़ कर बचाई मां-चाची की जान

शिवपुरी। खनियाधाना थानान्तर्गत रजाव गांव में मंगलवार शाम माताटीला डैम के कैचमेंट एरिया में नाव में पानी भर जाने से 15 लाेग डूब गए थे। इनमें से 8 काे ताे दूसरी नाव के लाेगाें ने जैसे-तैसे बचा लिया था, जबकि 7 काे तलाशने के लिए 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

बुधवार सुबह 10 बजे 55 वर्षीय शारदा लाेधी का शव पानी में दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। अब तक कुल 6 शव मिल चुके हैं। प्रशासन ने जाे गोताखोर पानी में उतारे, वह ताे अधिक गहराई में नहीं जा पाए, लेकिन ग्रामीणों ने जब गहराई में डुबकी लगाई, ताे वहां डूबी हुई नाव दिख गई। जब नाव काे खींचा, ताे उसके नीचे फंसे दाे बच्चाें के शव दिखाई दिए। इस प्रकार तीन शवाें काे बाहर निकाल लिया गया है।