ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

मोहल्लों का सारा सीवर गलियों में रोक लो… मनीष सिसोदिया ने बताया BJP सरकार का यमुना सफाई प्लान

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम और पटपड़गंज सीट से पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है. मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज की सड़कों पर पानी भरा हुआ एक वीडियो रिपोस्ट किया है. इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए मनीष सिसोदिया ने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है.

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो पटपड़गंज के वेस्ट विनोद नगर का है, जहां पानी भरा हुआ है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, डबल इंजन की नाव में सवारी. साथ ही उन्होंने सरकार का यमुना सफाई प्लान भी बताया.

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ये नई सरकार के यमुना सफाई प्लान का हिस्सा है. मोहल्लों का सारा सीवर गलियों में रोक लो, यमुना में सीवर नहीं जाएगा तो नदी अपने आप साफ हो जाएगी. वैसे भी क्षेत्र के नए बीजेपी विधायक जी को सड़कों पर भरे पानी में नाव चलाना बहुत पसंद है, हो सकता है उन्होंने अपनी नाव चलाने के लिए ही यह पानी रुकवाया हो. डबल इंजन की नाव में सवारी.

यह वीडियो आम आदमी पार्टी की पूर्व पार्षद गीता रावत ने पोस्ट की थी. उन्होंने सड़क पर भरे पानी की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, बधाई पटपड़गंज, डबल इंजन सरकार के फायदे अब पटपड़गंज वालों को भी मिलने लगे.बीजेपी का नया नवेला विधायक मस्त है और वेस्ट विनोद नगर की जनता त्रस्त.

पटपड़गंज में AAP को मिली हार

दिल्ली में फरवरी के महीने में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को परंपरागत सीट पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से टिकट दिया था. इस सीट पर पार्टी ने अवध ओझा पर भरोसा जताया था. लेकिन जहां एक तरफ मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पटपड़गंज से बीजेपी के रविंद्र नेगी ने 28072 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी.

मनीष सिसोदिया साल 2013 से 2025 तक इस सीट से विधायक रहे हैं. इसी के चलते एक बार फिर अब विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पटपड़गंज के हालातों को लेकर पोस्ट किया है और बीजेपी विधायक पर निशाना साधा है.