ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...

16 साल की बाली उम्र में हुई थी शादी, पति रोज करता था ऐसी हरकत, पत्नी ने चखाया ऐसा मजा, अब…

राजस्थान के चूरू से अनोखी लव स्टोरी का मामला सामने आया है. पिता की मौत के बाद घरवालों ने लड़की की 16 साल की उम्र में जबरन शादी करा दी, जिसके बाद उसकी जिंदगी नरक बन गई. पति शराब पीकर उसे पीटने लगा. वह भागकर मायके आ गई और पढ़ाई करने लगी. इसी बीच उसकी दोस्ती गांव के लड़के से हो गई. दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे और शादी करने का फैसला किया. अलग-अलग जाति के होने की वजह से उनके परिजन शादी के खिलाफ हो गए. उसके बाद दोनों गांव छोड़कर भाग गए. अब उन्हें उनेक परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

कपल पुलिस के पास पहुंचा और अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लड़की जिले के राजलदेसर इलाके के जेगनिया गांव की रहने वाली है. उसकी शादी जबरन आटा-साटा प्रथा के तहत लोढ़सर में उसके भाई की शादी के बदले उसके साले से कर दी गई. शादी के बाद उसका पति उसे मारता पीटता था.

शराब पीकर पीटता था पति

पीड़िता पार्वती ग्रेजुएशन कर रही है. उसने बताया कि उसके पिता की पूर्व में मौत हो गई. उसके घरवालों ने उसकी शादी उसके भाई के साले से आटा-साटा प्रथा के तहत करा दी. पार्वती ने बताया उसका पति शादी के बाद उसे पीटा करता था. वह शराब पीने का आदी था. वह शादी के बाद केवल दो बार ही अपनी ससुराल गई थी. पति के उत्पीड़न से तंग पार्वती तंग आकर अपने मायके आ गई. वह डेढ़ साल से यहां रह रही थी. इसी बीच उसकी मुलाकात भरपालसर गांव निवासी मांगीलाल से हुई.

दोनों पहुंचे महाराष्ट्र

दोनों की पहली मुलाकात भागवत कथा के दौरान हुई. इस बीच उनमें दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं. जैतसर निवासी मांगीलाल मुंबई में नौकरी करता है. दोनों ने शादी करने का फैसला किया. पार्वती ने इसका जिक्र अपने परिजनों से किया, जिसपर वह भड़क गए. उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. दोनों 28 फरवरी को घर छोड़कर चले गए. मांगीलाल अपने साथ पार्वती को महाराष्ट्र ले गया. इसकी जानकरी उनके परिजनों को हुई. उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है.