ब्रेकिंग
'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा...

Youtube की ट्रिक, 100-200 के नोट और पांच गुना मुनाफा… B.Ed के छात्र ने ऐसा क्या किया कि हो गई जेल

राजस्थान के जयपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जयपुर पुलिस ने एक बीएड स्टूडेंट को 1 लाख 5 हजार रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बीएड स्टूडेंट पांच गुना प्रॉफिट में असली की जगह नकली नोट की सप्लाई करता था. इसके अलावा आरोपी ने यू-ट्यूब पर देखकर नकली नोट की प्रिंटिंग शुरू की थी. साथ ही बताया कि आरोपी प्राइवेट कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहा है.

आरोपी की पहचान सचिन यादव (21) पुत्र रामवतार निवासी अमरसर, शाहपुरा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली नोट छापने में यूज उपकरण और बाइक जब्त की है. पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 13 मार्च को बाइक पर एक लड़का नकली नोट की सप्लाई करने धानोता से राडावास की ओर जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया और राडावास रोड पर नाकाबंदी की.

आरोपी के पास से मिले नकली नोट

पुलिस ने बताया कि उन्होंने सड़क पर नाकाबंदी कर तलाशी शुरू की. इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोक कर तलाशी ली और उन्हें उसके पास से नकली नोट मिले. ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोपी के पास से 100-100 के 390 नोट यानी 39 हजार रुपए और 200-200 के 330 नोट यानी 66 हजार रुपए बरामद हुए. साथ ही नोट छापने के लिए प्रिंटर, कागज, इंक और कटर भी बरामद हुआ.

यूट्यूब पर देख आया था आइडिया

पुलिस को पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले यूट्यूब पर देखकर नोट छापने का आइडिया आया. इसके बाद उसने सामान खरीद कर गांव के पैतृक मकान में बने कमरे में नकली नोट छापना शुरू किया. नकली नोट छापने के बाद असली नोट के बदले 5 गुना नकली नोट की सप्लाई करने लगा.