ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

इंदौर नगर निगम में 10 करोड़ रुपए का घोटाला, निगम नेता प्रतिपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें निगम अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से निगम को 10 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। यह घोटाला यूनिपोल, लॉलीपॉप और बस स्टैंड के प्रचार सामग्री प्रदर्शन के ठेके से जुड़ा हुआ है, जो कि जयपुर की कंपनी एनएस पब्लिसिटी को दिया गया था। इस ठेके की अवधि 1 मार्च 2019 से 1 मार्च 2024 तक थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने अपने बोर्ड और प्रचार सामग्री लगाना जारी रखा।

यह सामग्री लगाने का शुल्क 10 करोड़ रुपये होता है, जो कि नगर निगम में नहीं चुकाया गया है इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इस घोटाले का खुलासा करते हुए कहा है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर निगम को अंधेर नगरी चौपट राजा की स्थिति में ला दिया है।

उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और नगर निगम और सिटी बस कंपनी के अधिकारियों को तत्काल इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी है की अगर जल्द ही महापौर ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया तो,कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जल्द ही महापौर और नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।