ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न...

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर युवक ने किया सुसाइड… सदमे में आए दादा, पोते की चिता पर लगा दी छलांग, 3 मौतों की दर्दनाक कहानियां

मध्य प्रदेश के सीधी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. इसके बाद जब उस शख्स का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो उसके दादा ने उसकी चिता में कूदकर अपनी जान दे दी. ये मामला बहरी थाना क्षेत्र के सहोलिया गांव से सामने आया है, जहां बुजुर्ग ने चिता में कूदकर जान दे दी.

अभय राज नाम के 34 वर्षीय युवक ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी सविता यादव को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया था. इस बात की जानकारी बहरी थाने इंस्पेक्टर ने दी. उन्होंने आगे बताया कि पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद अभय ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. तभी दादा भी चिता में कूद गए.

पोते की चिता में कूद गए दादा

अभय के दादा जब अंतिम संस्कार कर सभी चले गए तब पोते की चिता में कूद गए. इसके बाद जब अगली सुबह गांव के एक शख्स ने जलती चिता के पास एक आधा जला हुआ शव देखा. उसने सभी गांव वालों को इसकी जानकारी दी. अभय के ही परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उसके दादा अभय को बहुत ज्यादा मानते थे और अभय से बहुत ज्यादा प्यार करते थे.

चिता से मिला अधजला शव

अवधेश ने आगे बताया कि सविता भाभी और अभय भैया के अंतिम संस्कार में जाने के लिए जब हम सबने दादा जी से कहा तो उन्होंने मना कर दिया था. इसके बाद हम सब रात को 12 बजे तक वापस आकर सो गए थे. सुबह जब उठे तो दादा जी पूरे घर में कहीं भी नहीं थे. हमने ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिले. इसके बाद खबर मिली कि उनका अधजला शव अभय की चिता के पास मिला है. बताया जा रहा है कि बहू और पोते की मौत से बुजुर्ग दादा सदमे में थे.