ब्रेकिंग
'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा...

जयपुर में IIFA अवार्ड्स, सरकार ने दिए 100 करोड़! कांग्रेस के आरोप पर घमासान

राजस्थान के जयपुर में आयोजित आईफा अवार्ड्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने इस आयोजन के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुदान अवैध रूप से दिया है.

आईफा अपनी सिल्वर जुबली जयपुर में मना रहा है, जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है. शाहरुख खान, करीना कपूर, करण जौहर, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, श्रेया घोषाल और नोरा फतेही जैसी फिल्मी हस्तियां इस आयोजन में शामिल हो रही हैं.

राज्य सरकार ने भी इस समारोह से खुद को जोड़ा है, जिसमें पर्यटन विभाग इसका प्रायोजक बना है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और उद्घाटन समारोह में मंच पर मौजूद रहे.

सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारे गौरवशाली राज्य की राजधानी जयपुर में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आईफा) का सिल्वर जुबली का आयोजन होना गर्व की बात है. आईफा केवल एक अवॉर्ड समारोह नही, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है, जिससे राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग में नई पहचान मिलेगी.

क्यों खर्च किया जा रहा है जनता का पैसा?

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये सीधे, 30 करोड़ पर्यटन विभाग से और 20 करोड़ रीको (RIICO) के माध्यम से इस कार्यक्रम में लगाए हैं, खाचरियावास ने सवाल उठाया कि जब आईफा आयोजकों को टिकट बिक्री और विज्ञापनों से 2000-3000 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है, तो जनता के टैक्स का पैसा इसमें क्यों खर्च किया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाला आईफा संस्थान शाहरुख खान को ढाई लाख के कमरे में करीना कपूर के लिए 2 लाख 60 हजार का कमरा अन्य सभी फिल्म सितारों के लिए लाखों रुपए के कमरे बुक कराए गए. इन होटल में पूरी दुनिया से आने वाले फिल्मी सितारों को दो लाख से ज्यादा रुपए के कमरों में ठहराया गया है.

कांग्रेस ने आईफा को 100 करोड़ देने पर उठाया सवाल

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बताना चाहिए कि किस आधार पर आईफा समारोह में 100 करोड़ रुपए दे रही है. आम आदमी प्रदेश में रोटी-रोजी को लेकर परेशान है. गरीब आदमी को रोटी नहीं मिलती है. दवाई-दारु सब महंगी हो गई है. ऐसे में राज्य के बड़े नेता और अधिकारी 100 करोड़ रुपए इस कार्यक्रम में देकर पाप कर रहे हैं.

उन्होंने कहा किइसलिए राज्य सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए, जब आईफा समारोह में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई यह लोग कर रहे हैं तो 100 करोड़ रुपए राज्य सरकार इनको क्यों दे रही है?

कांग्रेस नेता की आलोचना के बाद अब आईफा आयोजन को लेकर राज्य में विवाद पैदा हो गया है, हालांकि राज्य सरकार ने कांग्रेस के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.