ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

बहाने से आए और दिया झील में धक्का, फिर किया दुष्कर्म…सामने आई कर्नाटक रेप केस की खौफनाक कहानी

कर्नाटक में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, हम्पी हेरिटेज साइट के पास गुरुवार रात एक विदेशी नागरिक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं, पर्यटकों के साथ आए एक शख्स की शनिवार सुबह लाश मिली है. पहले बताया गया था कि वह लापता है क्योंकि आरोपियों ने उसे झील में फेंक दिया था. जिस विदेशी महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है वो इजराइल की बताई जा रही है. आरोप है कि उनके साथ गैंगरेप किया गया है.

इस मामले में पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान मल्लेश उर्फ हांडी मल्ला और चेतन साई सिलेक्यतर के रूप में हुई है. गिरफ्तार दोनों आरोपी गंगावती तालुका के साईनगर के रहने वाले हैं. वहीं, एक अन्य आरोपी अभी तक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

कई धाराओं में केस दर्ज

गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और आनन-फानन में गंगावती ग्रामीण पुलिस ने कोप्पल जिले के अनेगुंडी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप, डकैती, मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि यह क्षेत्र बैकपैकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था, जबकि अन्य ओडिशा और के महाराष्ट्र निवासी थे.

होमस्टे में ठहरे थे सभी टूरिस्ट

पुलिस के अनुसार इलाके के होमस्टे में इजराइल की एक महिला और तीन अन्य पुरुष पर्यटक ठहरे हुए थे. घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब डिनर करने के बाद होमस्टे संचालक 29 वर्षीय महिला, इजराइली नागरिक और तीनों पुरुष पर्यटक झील के किनारे बैठकर संगीत सुन रहे थे. इसी समय वहां, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनके पास पहुंचते हैं और पूछते हैं कि पेट्रोल कहां मिलेगा. जब उन्हें बताया गया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो आरोपियों ने उनसे 100 रुपए मांगे.

पैसे नहीं देने पर तीन पर्यटकों को झील में दे दिया धक्का

पर्यटकों ने जब उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो कन्नड़ और तेलुगु बोलने वाले आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने तीनों पुरुष पर्यटकों को झील में धक्का दे दिया और महिला तथा इजराइल की पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. घटना में झील में धकेले गए तीन में से दो पर्यटक घायल हो गए जबकि एक लापता बताया गया था, जिसकी अब लाश बरामद हुई है. घटना में जान गंवाने वाला शख्स ओडिशा का बताया जा रहा है.

पैसे भी लूट ले गए थे आरोपी

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पर्यटकों के मोबाइल फोन और उनके पास रखे कुछ पैसे भी उठा ले गए थे. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तीसरे आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए पर्यटकों के पास पहुंचे थे और इसकी प्री प्लानिंग थी या फिर झील किनारे जो कुछ भी हुआ वो अचानक हुआ.