ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

अल्लू अर्जुन ने पत्नी संग काटा केक, 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी को इस खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार अदाकारी से हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी खास पहचान बना ली है. पुष्पा और पुष्पा 2 के जरिए तो उनकी फैन फॉलोइंग विदेशों में भी बढ़ी है. फिलहाल अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसमें वो अपनी पत्नी और बच्चों संग नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर अल्लू और उनकी पत्नी की शादी की 14वीं सालगिरह के खास पलों की है.

42 वर्षीय अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से शादी की थी. दोनों की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके को कपल ने अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया. अल्लू की वाइफ स्नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें पूरी फैमिली के अलावा केक और फ्लॉवर्स नजर आ रहे हैं.

अल्लू-स्नेहा ने सेलिब्रेट की 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी

14वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर स्नेहा रेड्डी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर की है. पहली तस्वीर में केक और गुलाब नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में स्नेहा और अल्लू अपने दोनों बच्चों बेटे अयान और बेटी अरहा के साथ देखने को मिल रहे हैं. स्नेहा इसमें केक काट रही हैं. उनका साथ उनके बच्चे भी दे रहे हैं. जबकि पास खड़े अल्लू इसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं. स्नेहा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘हमें सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं’. इस दौरान अल्लू ने व्हाइट डेनिम और व्हाइट शर्ट पहन रखी थी. स्नेहा ने ब्लू टॉप और व्हाइट ट्राउजर पहना था.

2011 में हुई थी अल्लू-स्नेहा की शादी

अल्लू अर्जुन और स्नेहा 14 साल से एक दूसरे के साथ हैं. इस कपल ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में धूमधाम से शादी रचाई थी. इससे पहले अल्लू को स्नेहा के पिता को मनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे. अल्लू और स्नेहा एक दोस्त की शादी में पहली बार मिले थे और पहली नजर में ही एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे. लेकिन स्नेहा के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी एक्टर से हो. लेकिन अल्लू के परिवार के लोगों ने स्नेहा के पिता से बात की इसके बाद स्नेहा और अल्लू ने धूमधाम से शादी रचाई थी. दोनों 2014 में अयान और 2016 में अरहा के पैरेंट्स बने थे.