ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

पहले करते जंगली छिपकली के प्राइवेट पार्ट की पूजा, फिर होती सागौन की तस्करी… दिमाग हिलाकर रख देगा ये केस

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने सागौन तस्करी का भंडाफोड़ किया था. अब इस केस में ऐसा खुलासा हुआ है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है. यहां तस्कर पहले जंगली छिपकली के प्राइवेट पार्ट की पूजा करते थे. उसके बाद तस्करी को अंजाम देते थे.

आरोपी दीपक ने बताया कि कटाई से पहले गैंग के सभी सदस्य जंगल में वन्यप्राणी मॉनिटर लिजार्ड यानी जंगली छिपकली के जननांग की पूजा करते थे. यह जीव वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के शेड्यूल-1 में शामिल है.

वनमंडल खंडवा के आंवलिया परिक्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई जारी है. सरगना कपिल विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को आरोपी दीपक पिता रामसिंग कोरकू निवासी बरमलाय को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने पूजा और तस्करी के पूरे तरीकों का खुलासा किया. उसकी निशानदेही पर जंगल से वन्यप्राणी अवयव जब्त किए गए. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

गैंग के सरगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

तस्करी के इस गैंग का सरगना कपिल विश्नोई है. वो रेत कारोबारी है. उसने इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट किए थे. अब कार्रवाई के डर से उसने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया. पूछताछ में दीपक ने गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं, जिनमें बृजमोहन उर्फ बिरजू पटेल, गणेश उर्फ कुप्पा, विजय पंडित, मंगू सरदार और नगावा निवासी हरि पवार बंजारा शामिल हैं.

इनका नेटवर्क हरदा जिले तक फैला है, जहां शरद विश्नोई को अवैध माल सप्लाई किया जाता था. वन विभाग अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटा है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में है.