ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

WhatsApp के 5 नए फीचर्स शुरू हुए भारत में, आपको मिले क्या?

वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए बीते महीने कई फीचर्स शुरू किए हैं. ये फीचर्स उस दौरान टेस्टिंग फेज में थे. लेकिन अब ये चलाने के लिए अवेलेबल है. प्लेटफॉर्म ने इन्हें सभी के लिए शुरू कर दिया है. इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जिनका आपको बेसब्री से इंतजार से जिन्हें यूज करके आपका वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बदल जाएगा.

इसमें कलरफुल चैट थीम्स, क्लियर चैट नोटिफिकेशन्स, फिल्टर्स में अनरीड चैट काउंटर, वीडियोज के लिए प्लेबैक स्पीड और होम स्क्रीन पर Meta AI विजेट शामिल हैं.

कलरफुल चैट थीम से बदलेगा सब

अगर आप अपनी चैट थीम से बोर हो गए हैं तो अब वॉट्सऐप आपको 20 से ज्यादा कलर और 30 से ज्यादा थीम्स दे रहा है. इसके अलावा आप अपनी गैलरी से भी फोटो कस्टमाइज कर सकते हैं. अपनी अलग-अलग चैट्स को अलग तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं.

Clear Chat Notifications

वॉट्सऐप का नया फीचर अनरीड बैज को हटाने और चैट नोटिफिकेशन्स क्लियर करने के लाया गया है. इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको नोटिफिकेशन्स सेटिंग्स में मिल जाएगा. यहां पर आपको Clear Badge Toggle के साथ नया ऑप्शन मिल रहा है.

अनरीड चैट काउंटर

आपको वॉट्सऐप पर पिछले साल चैट फिल्टर्स दिए गए थे. अब आपको Unread मेसेजेस की संख्या भी इन्हीं फिल्टर्स के साथ शो हुआ करेगी. जैसे कि अगर आपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के 5 मेसेज नहीं पढ़े तो चैट फिल्टर्स में फेवरेट्स के साथ 5 लिखा हुआ आएगा.

वीडियोज में प्लेबैक स्पीड

अब आप वॉट्सऐप पर वीडियो प्लेबैक स्पीड में बदलाव कर सकते हैं. अब आप वॉट्सऐप पर आने वाले किसी भी वीडियो की स्पीड बढ़ा या घटा सकते हैं. इसमें 1.5x और 2x स्पीड में देखने का ऑप्शन दिया जा रहा है. ऐसे लंबे वीडियो को कम टाइम में पूरा देखने के लिए आप उसकी स्पीड बढ़ाकर प्ले कर सकते हैं.

होम स्क्रीन पर Meta AI विजेट

एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन की होम-स्क्रीन पर फेवरेट AI चैटबॉट को ऐक्सेस कर सकते हैं. आप पर्सनलाइजेशन ऑप्शन के साथ Widget सेक्शन में जाकर एआई चैटबॉट को होम स्क्रीन पर प्लेस कर सकते हैं. एक क्लिक में Meta AI चैट विंडो ओपन होगी.