ब्रेकिंग
'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा...

सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौत… मरने वालों में एक ही परिवार के तीन

राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं. एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही के जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जालोर के रहने वाले लोग अपनी कार से अहमदाबाद से लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी हाईवे पर एक ट्रोले से टकरा गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.

सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली के पास गुरुवार सुबह 3 बजे हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जालोर के रहने वाले लोग अपनी कार में बैठकर अहमदाबाद से आ रहे थे. इसी दौरान उनकी कार नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास आगे चल रहे एक ट्रोले से टकरा गई.

सड़क हादसे में 6 की मौत

कार और ट्रोले की टक्कर इतनी भयंकर थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं, दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में आग की जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी देते हुए सीओ गोमाराम ने बताया कि सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है. एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है.

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

ट्रोले मे घुसी कार को कड़ी मशक्कत से तोड़ा और शवों को बाहर निकाला गया था. हैड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने बताया की वह नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें दुर्घटना के धमाके की आवाज सुनाई दी. जिस पर वह मात्र 2 मिनट में ही मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे मे एम्बुलेंस और उच्च अधिकारियो को सूचना दी थी. मृतका में एक ही परिवार के पति -पत्नी और बेटा भी शामिल है, जो कि जालोर जिले के रहने वाले थे.

मरने वालों की हुई पहचान

मरने वाले एक ही परिवार के लोगों की पहचान नारायण प्रजापत (58) उनकी पत्नी पोशी देवी (55) बेटे दुष्यंत (24) कुमार के तौर पर हुई हैं. इसके अलावा ड्राइवर कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप प्रजापत शामिल है. इसके साथ ही दरिया देवी नाम की एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है.