ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

ग्वालियर में बदमाशों का तांडव! अस्पताल से कर्मचारी को किडनैप कर ले गए, रातभर पीटा, सड़क पर फेंककर भागे

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाश सरकारी अस्पताल से एक युवक को किडनैप कर ले गए. उसके साथ रातभर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बदमाश घायल कर्मचारी को सुबह कार से फेंक कर फरार हो गए. कर्मचारी को किडनैप करने की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

बदमाशों के चंगुल से छूटे पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह ग्वालियर के उपनगर मुरार स्थित सरकारी महिला जच्चा खाना अस्पताल में गाड़ी स्टैंड पर काम करता है. उसे कार सवार बदमाशों ने अगवा किया और फिर उसकी रात भर बेरहमी से मारपीट की. बाद में बदमाश घायल अवस्था में उसे थाटीपुर इलाके में फेंक कर भाग गए. जिस समय कार सवार बदमाश युवक को जबरदस्ती लेकर जा रहे थे, जिला अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हो गई.

शराब के लिए मांग रहे थे पैसे

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में आने वाले सरकारी अस्पताल मुरार जच्चा खाना में लालेश बघेल अस्पताल की गाड़ी पार्किंग में काम करता है. लालेश के मुताबिक, रविवार और सोमवार की दर्मियानी रात रोज की तरह वह काम कर रहा था, तभी कुछ कार सवार बदमाश अस्पताल परिसर में पहुंचे. आरोप है कि वह उससे शराब के लिए पैसे मांगने लगे. उसने रुपए देने से मनाकर उनका विरोध किया.

कार से किडनैप कर ले गए बदमाश

उसके बाद बदमाश उसके साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती पकड़ कर अपनी कार में किडनैप कर ले गए.पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसे महल गांव इलाके में ले गए. वह उसके साथ रात भर मारपीट करते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बदमाश उसे घायल अवस्था में सुबह के समय थाटीपुर इलाके में कार से उतार कर फरार हो गए. बाद में युवक किसी तरह मुरार थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस से दी.

पुलिस ने किए CCTV कैमरे चेक

घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए. उसमें बदमाश युवक को साथ ले जाते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने फरियादी युवक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा.