ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवा... MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्च... Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 ला... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास...

ऑनलाइन ली आतंक की ट्रेनिंग, फिर की राम मंदिर पर हमले की साजिश, बेटे की करतूत पर बोले पिता- कभी नहीं सोचा था…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर पर हमले की साजिश में पकड़े गए अब्दुल रहमान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आतंकी अब्दुल रहमान के पिता और परिवार गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं. सूरत से जुड़ी इस कहानी ने गुजरात में भी हलचल मचा दी है. जानकारी के मुताबिक अब्दुल रहमान के पिता अबू बकर पहले सूरत में रहते थे. उन्होंने कई सालों तक सूरत में काम किया और यहीं उनका बिजनेस भी था.

हालांकि कुछ साल पहले वह सूरत छोड़कर उत्तर प्रदेश में बस गए. अब्दुल रहमान विशाखापत्तनम में जमात संगठन में शामिल हो गया. बाद में वह एक आतंकवादी समूह के संपर्क में आया. यह भी जानकारी सामने आई है कि उसका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से सीधा संपर्क है. चौंकाने वाली बात यह है कि उसे ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए आतंकी ट्रेनिंग दी गई थी.

अब्दुल के पिता ने क्या कहा?

अब्दुल रहमान के परिवार का सूरत से कनेक्शन होने के बाद गुजरात एटीएस भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है. सूरत में रहमान के पिता के पिछले कनेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है और पता लगाया जा रहा है कि क्या गुजरात में कहीं कोई और सोर्स तो नहीं है. इसको लेकर जांच की जा रही है. TV9 भारतवर्ष की टीम ने अब्दुल रहमान के माता-पिता से बात की, जिसमें उन्होंने कई राज खोले. उन्होंने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इस तरह के कृत्य में शामिल होगा.

गुजरात ATS अलर्ट मोड पर

इस पूरे घटनाक्रम के बाद गुजरात एटीएस और सूरत पुलिस भी सतर्क हो गई है. सूरत में रहमान के पिता और उनके पुराने संपर्कों की जांच की जा रही है. क्या इस सीक्रेट प्लान में गुजरात से कोई और भी शामिल है. इसकी भी जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अभी इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. इसके साथ ही सूरत से आतंकी कनेक्शन की जांच आगे भी जारी रहने की संभावना है.