ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न...

राक्षस बना पिटबुल… नोएडा में शेल्टर कर्मचारी पर डॉग का हमला, 10 मिनट तक नोंचा

नोएडा से एक बार फिर डॉग के हमले की घटना सामने आई है. पिटबुल डॉग ने शेल्टर कर्मचारी पर जानलेवा हमलाकर कर दिया. वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस शख्स पर डॉग ने हमला किया है वो जमीन पर गिरा है और चीख-पुकार कर रहा है. उसके चिल्लाने के दौरान पिटबुल उसके पैर को नोच रहा है. वहीं पिटबुल के हमले के बाद शख्स लहूलुहान हो गया.

मामला नोएडा के सेक्टर 108 का बताया जा रहा है. यहां सुबह एक पिटबुल ने शेल्टर कर्मचारी पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप घायल हो गया. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद घायल शेल्टर कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

शेल्टर कर्मचारी पर पिटबुल का हमला

घटना के दौरा मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह पिटबुल अचानक सेक्टर 108 में चल रहे डॉग शेल्टर में काम करने वाले एक कर्मचारी पर हमला करते हुए उसकी टांग पकड़ ली. शेल्टर कर्मचारी के चिल्लाने के बाद भी डॉग करीब 10 मिनट तक उसकी टांग को नोचता रहा. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया. इसके बाद घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पतला ले जाया गाय. पीड़ित को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दहशत में लोग

वहीं घटना पर सेक्टर-108 के RWA के अध्यक्ष विनोद शर्मा चिंता जताते हुए कहा कि घटना 3 मार्च सुबह की है, जब शेल्चर कर्मचारी अपना काम कर रहा था. इस दौरान उस पर पिटबुल ने हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया है. उन्होंने कहा कि हमला करने के बाद पिटबुल शेल्टर के गेट पर आकर खड़ा हो गया जिससे पूरे सेक्टर के लोग दहशत में आ गए.