ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

जालंधर के पास्टर पर लगे संगीन आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 पंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने पास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए अपने व परिवार की जान को खतरा बताया है।

शिकायत में कपूरथला की रहने वाली महिला ने बताया कि 2017 में उसके माता-पिता ने गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम में जाना शुरू किया। इस चर्च में पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह मसीही सत्संग करता है। यहां पास्टर ने उसका फोन नंबर ले लिया और उसे मैसेज व फोन पर उल्टी-सीधी बातें करने लगा।

महिला का आरोप है कि इसके बाद 2022 में पास्टर ने उसे चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। उसके अकेले होने पर वह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था। महिला का कहना है कि उसे अंदेशा है कि वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देगा। उसने कहा कि अगर उसे व उसके परिवार में किसी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए प्रोफिट बजिंदर सिंह और अवतार सिंह जिम्मेंदार होंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।