ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

वाहन चालकों के लिए जारी हुए नए Order, सड़कों पर निकलनें से पहले दें ध्यान

पंजाब के वाहन चालकों के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। जिला फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं, जिसके कारण दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न वाहनों की गति सीमा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों या 8 सीटों वाले वाहनों (एम-1 श्रेणी) के लिए 4 लेन पर 100, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में 50, स्कूलों के पास 25 तथा अन्य सड़कों पर 55 की गति बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि मोटर वाहन जो एम-2 और एम-3 श्रेणी में आते हैं, उनकी गति सीमा 4 लेन पर 75, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में 45, स्कूलों के पास 25 तथा अन्य सड़कों पर 45 होनी चाहिए। माल परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन (एन) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। 4 लेन पर 70, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में 45, स्कूलों के पास 25 तथा अन्य सड़कों पर 45 की गति बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि 4 लेन पर दोपहिया वाहनों की गति 60 किमी/घंटा, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में 40 किमी/घंटा, स्कूलों के पास 25 किमी/घंटा तथा अन्य सड़कों पर 40 किमी/घंटा की गति बनाए रखना अनिवार्य है। तीन पहिया वाहनों की 4 लेन पर 50, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में 40, स्कूलों के पास 25 और अन्य सड़कों पर 40 की गति बनाए रखना अनिवार्य है।

उपायुक्त ने पुलिस विभाग व परिवहन विभाग को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को वाहनों की जांच कर चालान काटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क नियमों की अनुपालना बहुत जरूरी है तथा सड़क नियमों का उल्लंघन कर दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व जुर्माना किया जाएगा।