ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

दुबई में लोगों के घरों से साइकिल क्यों उठा रही है पुलिस?

दुबई में पुलिसिया कार्रवाई का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दुबई के नाइफ इलाके में पुलिस पर जबरदस्ती साइकिल जब्ती का आरोप है. वहां के लोगों का कहना है कि पुलिस घर से साइकिल उठा-उठा कर ले जा रही है. साइकिल के साथ-साथ पुलिस ई-स्कूटर भी लोगों का उठा रही है.

द खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के नाइफ इलाके में पिछले कुछ दिनों से वहां की पुलिस लोगों की साइकिल जब्त कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से यहां के व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं. व्यापारियों ने प्रशासन से इसको लेकर सख्त कानून की मांग की है.

पुलिस घर से क्यों उठा रही साइकिल?

रिपोर्ट के मुताबिक नाइफ भीड़-भाड़ वाला इलाका है और यहां के व्यापारी साइकिल और ई-स्कूटी का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं. भीड़ की वजह से व्यापारी अपने साइकिल को पैदल यात्रियों के लिए बने मार्ग पर चलाना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण नाइफ इलाके में भारी जाम लग जाता है.

पुलिस ने पहले इन लोगों को अलर्ट किया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि घरों से साइकिल उठाने के आरोप गलत हैं. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि पुलिस जहां भी साइकिल देख रही है, वहां से उठा ले रही है.

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

दुबई के अल रिफा इलाके में पहले भी साइकिल जब्ती को लेकर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है. दुबई पुलिस के मुताबिक अकेले नवंबर महीने में 1800 से ज्यादा साइकिल जब्त किए गए थे. इन साइकलों को गलत तरीके से सड़क पर चलाया जा रहा था, जिससे लोग परेशान हो रहे थे.

दुबई में साइकिल चलाने को लेकर लाइसेंस की तो जरूरत नहीं है, लेकिन कई ऐसे सख्त नियम हैं, जिसके कारण अमूमन साइकिल मालिक परेशानियों में फंस जाते हैं. दुबई में फुटपाथ पर साइकिल चलाना कानूनन अपराध है. इसी तरह साइकिल चलाने के लिए दुबई में हेलमेट पहनना अनिवार्य है.

सभी परिचालकों को अपने साइकिल दोनों हाथ से पकड़ कर चालान होगा. वहीं नियमों के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की भी बात कही गई है.