ब्रेकिंग
Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये... RSSB Bhandara Update: राधा स्वामी डेरा ब्यास में 21 जून को होगा सत्संग भंडारा; संगत के लिए जारी हुआ ... Panchkula News: गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने किया नमन; कहा- हरियाणा के पा... Anil Vij Working Style: ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग में अनिल विज की कार्यशैली का असर; योजनाओं के क्र... Panipat News: पेट्रोल-एथेनॉल की मिलावट का बड़ा खुलासा; रिफाइनरी रोड स्थित फैक्टरी में नकली पेट्रोल तै... Mahendragarh News: गांव झगड़ोली की नहर में मिले सेना के दो मोर्टार शेल; इलाके में फैली सनसनी

मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, अधिकारी बनकर मंच तक पहुंचा युवक, पुलिस ने पकड़ा तो बोला सीएम के साथ फोटो खिंचाना था

उज्जैन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई है। दरअसल शनिवार को रुद्रसागर में बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण के दौरान मंच तक एक युवक पहुंच गया था। युवक ने कोट-पैंट पहन रखा था। उसके हाथ में वाकी-टाकी व गले में आईडी कार्ड लटका था। शंका होने पर एएसपी ने उससे पूछताछ की तो वह खुद को सीएम का सुरक्षा अधिकारी बताने लगा। संदिग्ध होने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिलहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक सीएम के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था।

यह है पूरी घटना

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन आए थे।
  • यहां वह रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु ब्रिज का लोकार्पण कर रहे थे।
  • इसके लिए मंच बनाया गया था। मंच पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
  • इसके अलावा पुलिस बल भी लगाया गया था।
  • बावजूद इसके मंच के समीप संदिग्ध युवक कोट-पैंट पहने था।
  • गले में आईडी कार्ड टांगकर मंच पर पहुंच गया।
  • उसके हाथों में मप्र शासन का स्टिकर लगा वाॅकी-टाॅकी भी था।
  • युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर एएसपी नीतेश भार्गव को शंका हुई।
  • पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह खुद को सीएम का प्रोटोकाल अधिकारी बताने लगा।