ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

Ramadan 2025: 1 या 2 मार्च, भारत में कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा? यहां दूर करें कंफ्यूजन

इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. रमजान के महीने को इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना भी कहा जाता है. रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, जिसमें वे सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. रोजा रखने के साथ-साथ इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं.

इस साल 2025 में 1 मार्च से रमजान शुरू होने जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि 28 फरवरी को चांद दिख सकता है. आमतौर पर, रमजान का पहला रोजा चांद दिखने के अगले दिन रखा जाता है. सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में चांद दिखाई देता है. रमजान शुरू होने की सही तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होगी. जब सऊदी अरब में चांद दिखता है तो भारत के केरल राज्य में चांद दिखता है. जिसके कारण सिर्फ भारत के केरल राज्य में सऊदी अरब के साथ रोजा रखा जाएगा.

सऊदी अरब में पहला रोजा 1 मार्च 2025 को रखा जाएगा. इस दिन से पवित्र माह रमजान की शुरुआत होगी. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 1 मार्च से रमजान शुरू होगा. 29 और 30 मार्च 2025 को रमजान के आखिरी रोजे होंगे. चांद देखने के हिसाब से ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr 2025) 30 मार्च 2025 को होने की संभावना है. लेकिन आखिरी फैसला चांद दिखने पर ही होता है.

भारत के हिसाब से देखें तो, भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद में मनाई जाती है. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि भारत में केरल राज्य को छोड़कर 2 मार्च 2025 से रमजान की शुरुआत होगी और इसी दिन पहला रोजा रखा जाएगा. रमजान का महीना 29 या 30 दिन का हो सकता है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • रोजा, इस्लाम धर्म के 5 मूल स्तंभों में से एक है.
  • रोजे को अरबी में ‘सोम’ कहते हैं, जिसका मतलब है ठहरना या थमना.
  • रोजा रखना सभी बालिग मुसलमानों के लिए जरूरी बताया गया है.
  • रोजेदार रमजान के दौरान सूरज निकलने से सूर्यास्त तक खाने-पीने से बचते हैं.
  • रमजान के दौरान लोगों को हर बुराई से बचना चाहिए.
  • धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार रमजान के महीने में रोजा रखने से शरीर और आत्मा शुद्ध होती है.

रमजान का महत्व

रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस महीने में रोजा रखने, कुरान पढ़ने और अल्लाह की इबादत करने से मुस्लिम समुदाय के लोगों के गुनाह माफ होते हैं और उन्हें जन्नत की प्राप्ति होती है. रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं, जिससे उन्हें अल्लाह का आशीर्वाद प्राप्त होता है.