ब्रेकिंग
Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत...

यूपी से ब्याह कर मप्र आई बहू के जाति प्रमाण पत्र को सरकार ने नकारा

बुरहानपुर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ब्याह कर मप्र के शहडोल जिले में आई बहू के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अस्वीकार कर 21 माह बाद शिक्षिका के पद से हटाने का दिलचस्प मामला सामने आया है। पीड़ित आरती मौर्य ने मप्र सरकार के इस निर्णय को अब हाईकोर्ट जबलपुर में चुनौती देने का निर्णय लिया है।

सरकार पर सवाल उठाया

आरती ने सवाल उठाया है कि बेटियां चाहे किसी भी राज्य में जन्मी हो, विवाह के बाद पति का शहर और घर ही उनका घर हो जाता है। ऐसे में उनके जन्म स्थान से जारी जाति प्रमाण पत्र को अस्वीकार कर सेवा से हटाना अन्याय है। यदि सरकार इस तरह से निर्णय लेगी तो दूसरे राज्यों के लोग मध्य प्रदेश के युवाओं को अपनी शिक्षित बेटियां ही देना बंद कर देंगे।

यह है पूरा मामला

अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि आरती मौर्य का जन्म व शिक्षा दीक्षा यूपी के लखनऊ में हुई थी। विवाह के बाद वे मप्र के शहडोल जिले में आ गईं और यहां सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किए। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने उन्हें सेवा में नहीं लिया। अब वे अधिक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट जबलपुर में सरकार के इस निर्णय को चुनौती देंगी।