ब्रेकिंग
Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ...

डबरा में भीषण सड़क हादसा, दादी और नाती की हुई दर्दनाक मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर

डबरा। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां अज्ञात कार ने दादी और नाती-नातिन को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही नाती और दादी की दर्दनाक मौत हो गई है, नातिन गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह घटना डबरा सिंध पुल के पास मॉडल स्कूल के सामने की NH 44 की है। अज्ञात कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला और उसके नाती की दर्दनाक मौत हो गई है।

 8 वर्षीय नातिन घायल है जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमला जाटव 55 वर्ष, नाती पाऊं जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला नाती और नातिन को कोचिंग से घर लेकर जा रही थी। मृतक वार्ड क्रमांक 28 के निवासी हैं, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।