ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

पन्ना के ग्राम मड़ला में कुएं में गिरा तेंदुआ, 2 घंटे रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

पन्ना। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम मड़ला में बने एक कुएं में सोमवार को तेंदुआ के गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया था। बताया गया है कि जब लोग इस कुएं में पानी भरने पहुंचे तो पानी में उन्हें एक तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया, कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए और तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया।

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों से बांध कर कुएं में जाल और खाट डालकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली है। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की एवं पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर सहित रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा था।

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया, एवं पिंजरे में डालकर डॉक्टर के पास जांच के लिए भेजा गया, जहां जांच उपरांत तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है, तेंदुआ फिलहाल पूरे तरीके से स्वस्थ बताया जा रहा है, और डॉक्टर के द्वारा उसे समुचित उपचार देने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।