ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

तूने बिजली बिल क्यों नहीं जमा किया… जूनियर इंजीनियर ने गांववालों को धमकाया, लाखों रुपये वसूले; अब केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली विभाग इन दिनों अपने बकाए की वसूली में लगा हुआ है. वहीं विभागीय अधिकारी इस बात का फायदा उठाकर लोगों को डरा धमका कर और नोटिस भेजने के नाम पर खूब पैसे कमा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली से सामने आया है, जहां पर मीटर विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर और उसके भतीजे पिंटू के खिलाफ उपभोक्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया है.

पीडित पक्ष का कहना है कि उन्होंने जेई और भतीजे को बिल जमा करने के पैसे दिए थे, लेकिन उन लोगों ने वह पैसे विभाग में जमा नहीं किए. बिजली विभाग के अधिकारी के पैसे हड़पने का पूरा मामला कोतवाली इलाके के सकरताली गांव का है. यहां के रहने वाले राजकुमार ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र दानी और उसके भतीजे पिंटू पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.

अधिकारी करता था वसूली

राजकुमार का आरोप है कि वह बिजली विभाग के मीटर यूनिट में तैनात जूनियर इंजीनियर योगेंद्र दानी की गाड़ी चलाता था और समय-समय पर इलाके में मीटर चेक करने जाते समय उनके साथ भी जाता था. जूनियर इंजीनियर योगेंद्र दानी अपने भतीजा पिंटू को भी साथ में रखता था और इलाके में वसूली का कार्य करता था, जो भी रुपया मिलता था योगेंद्र खुद या फिर उसका भतीजा पैसा लेकर रख लिया करता था.

उपभोक्ता ने अधिकारी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

पीडित राजकुमार का आरोप है कि योगेंद्र दानी और उसके भतीजे ने बिल जमा करने और चालान कटवाने के नाम पर धमकाते हुए मुझसे आठ हजार, प्रवीण रावत से नब्बे हजार, प्रभु से तीस हजार और निरंजन राम से सात हजार पांच सौ ऐंठे थे. पीड़ितों का आरोप है कि जेई और उसके भतीजे ने पैसे ले लिए थे, लेकिन उसे विभाग में जमा नहीं किए थे. इस बात को एक साल से ज्यादा हो गया है. पीड़ित लोगों का आरोप है कि जेई और उसका भतीजे ने फोन उठाना बंद कर दिया था. जिससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.