ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

पंजाब में ही क्यों उतारा गया Deport हुए भारतीयों का विमान? सामने आया बड़ा कारण

अमेरिकी वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर गत  दिवस 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा  गया। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इन सभी को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। इसी बीच नाभा पहुंचे पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों के पक्ष में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है, वैसे तो मोदी साहिब गले मिल रहे हैं और ट्रंप को दोस्त बताते हैं, दोस्त  से  बात तो की जा  सकती  थी।

डिपोर्ट हुए भारतीयों वाला विमान को  पंजाब (अमृतसर) में ही क्यों उतरा? ये लोग यह साबित करना चाहते हैं कि सिर्फ पंजाब के लोग ही विदेश जाते हैं। इसीलिए उन्होंने यह विमान पंजाब में उतारा है।जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं, जिसके चलते इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दिया गया। अगर किसी व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन भारतीयों को इस तरह जंजीरों में बांधकर भेजना, अमेरिका का ऐसा रवैया शर्मनाक है। गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा पंजाबियों के साथ खड़ी रही है और अब भी इन परिवारों के साथ खड़ी है। पंजाब सरकार हर संभव मदद देने से पीछे नहीं हटेगी।

बता दें कि वर्ष 2009 से 2025 तक विभिन्न देशों से 15,756 भारतीयों को 17 विशेष उड़ानों के माध्यम से डिपोर्ट किया गया है। इन सभी गैर-कानूनी प्रवासी भारतियों को अमेरिका व अन्य देशों द्वारा भारत भेज दिया गया था। वहीं आपको बता दें  कि डिपोर्ट  हुए हर पंजाबी की दर्दभरी कहानी है। जी हां, अमेरिका जाने के लिए किसी ने अपनी जमीन गिरवी रखी, किसी ने लोन लिया तो किसी ने अपने घर के गहने गिरवी रख दिए, लेकिन फिर भी अमेरिका का सपना पूरा नहीं हो सका। इन  मामलों को ध्यान में रखते हुए पंजाब  सरकार  द्वारा ट्रेवेल एजेंटों पर केस दर्ज शुरू हो गए  है।