ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

पंजाब की केंद्रीय जेल में 2 गैं’गस्टरों की भूख हड़ताल, प्रशासन Alert

पंजाब की केंद्रीय जेल बठिंडा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार किसी आपराधिक घटना के कारण नहीं, बल्कि गैंगस्टरों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल की वजह से।  जानकारी के अनुसार, सुखा काहलवां ग्रुप से जुड़े दो गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह अपनी मांगों को लेकर 22 जनवरी की शाम से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

प्रशासन ने संभाली स्थिति

जेल प्रशासन ने इस मामले की सूचना सिविल प्रशासन को दे दी है। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा ने एसडीएम और डीएसपी सिटी-2 को इन गैंगस्टरों से संपर्क साधने और उनकी काउंसलिंग करने की जिम्मेदारी दी है। हालांकि, अभी तक उनकी भूख हड़ताल के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्रशासन जल्द ही इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा।

सुखा काहलवां गिरोह से जुड़े हैं दोनों गैंगस्टर

गौरतलब है कि भूख हड़ताल पर बैठे गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह कुख्यात गैंगस्टर सुखा काहलवां के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। सुखा काहलवां की 2015 में फगवाड़ा-गोरायां क्षेत्र में गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

गंभीर आरोप और दर्जनों केस

गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह पर हत्या, लूट और अन्य संगीन मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। दोनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस संबंध में लिखित शिकायतें भी दी गई हैं।

भूख हड़ताल खत्म कराने के प्रयास जारी

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही जेल अधिकारियों के साथ मिलकर गैंगस्टरों की काउंसलिंग की जाएगी ताकि भूख हड़ताल को समाप्त कराया जा सके। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह का कहना है कि हड़ताल खत्म हो चुकी है स्थिति सामान्य है लेकिन दोनो गैंगस्टर अभी भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए है।