ब्रेकिंग
Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू...

मुंबई में मिला GBS का पहला केस, विधायक बोले- हॉस्पिटल में रिजर्व करो 50 बैड

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जीबीएस फैल रहा है और इसके मरीज पाए जा रहे हैं. 6 मरीजों की इससे अब तक मौत हो चुकी है. अब जीबीएस का पहला केस मुंबई में भी मिला है. मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहने वाले एक व्यक्ति को दुर्लभ बीमारी गिलियन बैरे सिंड्रोम के लक्षण देखे गए. जब जांच की गई तो व्यक्ति संक्रमित पाया गया है. संक्रमित व्यक्ति अंधेरी ईस्ट के मालपा डोंगरी इलाके में रहता है. फिलहाल मरीज को नगर निगम सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

मुंबई में जीबीएस का पहला मरीज मिलने के बाद से मुंबई में रहने वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं. मुंबई के अलावा इस सिंड्रोम के मरीज अहिल्यानगर और गोंदिया में भी पाए गए हैं. जिन मरीजों को संक्रमण निकला है उनमें से 21 फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं. राज्य में अब तक इस बीमारी की वजह से कुल 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है. मुंबई में जीबीएस के मरीज की जानकारी मिलने के बाद अंधेरी ईस्ट के विधायक मुरजी पटेल भी हॉस्पिटल पहुंचे.

मुरजी पटेल क्या बोले?

मुरजी पटेल सेवन हिल्स हॉस्पिटल पहुंचे और वहां पर जीबीएस के मरीज से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान हॉस्पिटल के डीन से मुलाकात करके सुझाव दिया कि हॉस्पिटल में जीबीएस के मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित किए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि इन रोगियों का महात्मा फुले जीवनदायी योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाना चाहिए.

अलग-अलग जिलों में मरीज

पुणे में अब तक इस बीमारी के 173 मरीज पाए गए हैं जिनमें से 140 जीबीएस से संक्रमित हैं. इनमें से 21 फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. पुणे और मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग राज्यों से भी जीबीएस के मरीजों की जानकारी सामने आ रही है. जिनमें अहिल्यानगर में चार संदिग्ध मरीज सामने आए हैं. गोंदिया में एक संदिग्ध मरीज मिला है. वहीं नंदुरबार में दो मरीज पाए गए हैं ये दोनों ही मरीज छोटे बच्चे हैं. प्रशासन की ओर से सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है और इसे रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है.