ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

इनका सनातन विरोधी चरित्र… महाकुंभ हादसे को लेकर खरगे-अखिलेश के बयानों पर बरसे सीएम योगी

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे का मुद्दा सड़क से संसद तक गूंज रहा है. समाजवादी पार्टी मुखिया और सांसद अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों पर पलटवार किया है. सीएम योगी ने कहा, खरगे का बयान गुमराह करने वाला है. महाकुंभ के खिलाफ पहले दिन से साजिश हो रही है. अखिलेश यादव का चरित्र सनातन विरोधी है. सपा और कांग्रेस में पहले दिन से झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश की संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है, बल्कि निंदनीय और शर्मनाक भी है. ये 12 बजे सोकर उठने वाले लोग हैं. इनका कार्यालय स्टाफ जिस तरह नोट बनाकर इनको देता है, उसको ये लीडर के रूप में नहीं रीडर के रूप में पढ़कर खुद की जगहंसाई करवाते हैं और राजनेताओं की भी जगहंसाई करवाते हैं.

100 करोड़ के बयान को लेकर उनको पढ़ना चाहिए

सीएम योगी ने कहा, मैंने बार-बार कहा है कि इस कुंभ के आयोजन में 40 से 45 करोड़ की आबादी आएगी. आज भी 22 दिन के आयोजन में 38 करोड़ की आबादी यहां स्नान कर चुकी है. अभी अगले 20-22 दिन में और भी जनमानस यहां आएगा. 100 करोड़ के बयान को लेकर उनको पढ़ना चाहिए.

मैंने और हमारे मंत्रियों ने घायलों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता थी कि हम इस आयोजन को शून्य हादसे पर लेकर जाएं. मगर, दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई. हमने घायलों का उचित इलाज कराया. आज भी कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं.मैंने और हमारे मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी ने घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया.

उस दिन प्रयागराज में 8 से 10 करोड़ लोग थे

सीएम ने कहा कि घायलों ने कहा कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से ये घटना हुई. उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच हो रही है. उस दिन 8 से 10 करोड़ लोग प्रयागराज में थे. हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाना थी. इन सनातन विरोधियों का ये बयान कि लाखों लोगों ने स्नान नहीं किया, पूरी तरह से गुमराह करने वाला है.