ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

गुजरात हादसे के 19 घायलों का गुना जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, कलेक्टर-विधायक ने जाना हाल

गुजरात के डांग जिले में हुई बस दुर्घटना में शामिल गुना जिले के घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और विधायक ऋषि अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

गौरतलब है कि गुजरात के डांग जिले में एक घाट से श्रद्धालुओं की बस पलट गई थी। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में शामिल गुना जिले के 19 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए गुजरात से छुट्टी दे दी गई। इन सभी को गुना लाकर निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने विधायक को दुर्घटना का आंखों देखा हाल सुनाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बमौरी विधानसभा क्षेत्र के नसीरा, गोपालपुर, मानपुर क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हैं। घायलों के गुना आने पर कलेक्टर डॉ. किशोर कुमार कन्याल, एसडीएम शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा, तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने भी उनसे मुलाकात की। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की स्थिति देखी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।