ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

ब्लैकमेल से परेशान थी महिला, संबंध बनाते समय दबा दिया प्रेमी का गला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ‘प्रेमी’ की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या उस समय हुई जब महिला उसके साथ संबंध बना रही थी. मृतक की पहचान इकबाल के रूप में हुई है.

संबंध बनाने के लिए कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया कि महिला का प्रेमी उसे लगातार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. ऐसे में इस बात से परेशान होकर महिला ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़ित का शव उसके घर के पास से बरामद किया है. हालांकि हत्या के दो दिन बाद शव बरामद हुआ है.

कैसे हुई थी दोनों में मुलाकात?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने कहा कि वह ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी थी और उसके पास उसे मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान इकबाल से उसके गांव में हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को नंबर दिए और फ़ोन पर बात करने लगे. रिपोर्ट के अनुसार एक दिन मृतक ने महिला को अपने घर बुलाया और कथित तौर पर महिला के साथ जबरदस्ती की.

पुलिस को महिला ने बताया कि उसने इकबाल को चेतावनी दी थी कि वह उसे परेशान न करे नहीं तो वह उसके पति को उसके बारे में बता देगी. इसके बाद इकबाल ने उसे कॉल रिकॉर्डिंग से डराने और उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी. महिला ने कहा कि वह डरी हुई है क्योंकि उसके छोटे बच्चे हैं. महिला ने कहा कि इकबाल उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था ताकि वह उसके साथ संबंध बना सके.

पति को दे दी नींद की गोली

महिला ने बताया कि एक दिन इकबाल अपनी पत्नी को उसके घर छोड़कर घर लौट रहा था. ऐसे में महिला ने इकबाल को फोन करके बताया कि वह उससे मिलना चाहती है. ऐसे में महिला ने उसके पति को चाय में दो गोलियां मिलाकर दीं और उसके कुछ देर बाद ही उसका पति सो गया. इसके बाद महिला रात 11 बजे इकबाल के घर पहुंची, उसने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाना शुरू कर दिया. महिला ने कहा कि वह यौन क्रिया के दौरान उसका हाथ पकड़ लिया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपना एक हाथ उसके मुंह पर रखा जबकि उसने अपने दूसरे हाथ से इकबाल का गला घोंट दिया.