ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

घने कोहरे के कारण भयानक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

पंजाब जिले श्री मुक्तसर साहिब से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार को घने कोहरे के कारण जिले के गांव हरीके कलां के पास एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव मंराड़ कलां निवासी तरसेम कुमार अपने जीजा विजय कुमार को उसके गांव हरीके कलां छोड़ने जा रहा था। गांव हरीके कलां लिंक रोड पर घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।