ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

भागलपुर: आधी रात को आए चोर, मंदिर की ग्रिल काटी, फिर दानपेटी से उड़ा ले गए कैश

बिहार के भागलपुर में चोरों ने आतंक मचा रखा है. चोरों के आतंक की बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब वह मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे है. ऐसे ही मामला नवगछिया प्रखंड से सामने आया है, जहां चोर रात के अंधेर में काली माता मंदिर की ग्रिल काटकर दानपेटी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए हैं. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रहा है, जिसमें चोर साफ तौर पर चोरी करते हुए देखे जा सकते हैं.

नवगछिया के झंडापुर थाना इलाके में चोरों ने तांडव मचा रखा है. नशे के लिए लगातार मंदिरों को निशाना बना रहा है. अब कुमर टोला के एक काली मंदिर में चोरी की ऐसी ही एक वारदात सामने आई है, जिसने सभी को सकते में डाल दिया है. चोर लगातार से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंदिर की दानपेटी और मूर्तियों को चोरी करके ले जा रहे हैं. नवगछिया में चोर अब तक दो दर्जन से ज्यादा मंदिरों को अपना निशान बना चुके हैं.

ग्रिल काटकर की मंदिर से चोरी

ताजा मामला कुमर टोला के काली मंदिर से सामने आया है. यहां आधी रात में चोरों ने मंदिर की ग्रिल काटकर दानपेटी को लूट लिया. पूरा घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो कि काफी वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में देख सकते है कि चोरों ने दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल को काट दिया और फिर वह मंदिर के अंदर घुस गए. इसके बाद दानपेटी में रखे पैसों को एक बैग में रखकर फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और FSL ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है. पुलिस का कहना है कि वह चोरों की तलाश में जुट गई है, जल्द ही सभी चोरों को पकड़ लिया जाएगा.