ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

कार्रवाई करने पहुंचे भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया ने किया हमला! जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर पर कथित तौर पर रेत माफिया के हमले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए आज आरोप लगाया कि ये BJP के अराजक शासन का सबसे बड़ा सबूत है। जीतू पटवारी ने एक्स पोस्ट में कहा कि अवैध खनन रोकने गए भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। ये भाजपा के अराजक शासन का सबसे बड़ा सबूत है।

PunjabKesari

इसकी वजह है कि भ्रष्टाचार के ‘परिवहन’ में व्यस्त सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था कभी नहीं रही। भिंड में कल देर रात अवैध खनन रोकने गए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के वाहन पर कथित तौर पर रेत माफिया के लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायर कर उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने फायरिंग की खबर को असत्य बताया है।