ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका...

‘अपराधी कांग्रेस और सनातनी भाजपा में बहुत बड़ा अंतर’ पार्षद विवाद पर सुमित मिश्रा का बड़ा बयान

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सबसे आख़िर में भाजपा संगठन ने शहर और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर ही दी। शहर में जहां सुमित मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा को कमान दी गई है। इसी के साथ ही भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने राजबाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कार्य की शुरुआत की। इस दौरान सुमित मिश्रा ने भाजपा संगठन का जमकर गुणगान किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए इंदौर पार्षद विवाद को लेकर कहा कि जो कार्रवाई होना थी वह लगभग हो चुकी है। हमारे यहां कांग्रेस जैसी स्थिति नहीं है यहां दिग्विजय सिंह और कमलनाथ एक दूसरे को बोले या उमंग सिंगार जैसे बलात्कारी हो। कांग्रेस का तो पूरा चरित्र अपराधी हो गया है। अपराधी कांग्रेस और सनातनी भाजपा में बहुत बड़ा अंतर है।

इससे पहले उन्होंने कहा कि कल मैं पूरा समय व्यस्त रहा और अहिल्या माता के पास आ नहीं पाया। इसके लिए माफ़ी चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने माता के आगे विनती की है कि सनातनी पार्टी और सनातन के लिए काम करने वाले देश के लोगों को ख़ूब आशीर्वाद बरसाए।