ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

हिस्ट्रीशीटर इमरान ने शिवलिंग पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस के सामने ही हिंदू संगठनों ने कर दी धुनाई

मध्य प्रदेश में कुल लोगों ने पुलिस हिरासत में एक युवक की पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक युवक ने शिवलिंग पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. आरोपी युवक की पहचान इमरान के रूप में हुई है.

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जब युवक को हिरासत में लिया तो लोगों का गुस्सा फूट पर और सबने मिल कर उसकी पिटाई कर दी. वायरल वीडियो देखकर हिंदू संगठनों ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

इमरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

लोगों ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर इमरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के रतलाम में 2 दिन पहले हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ सुक्का ने शिवलिंग पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. आरोपी इमरान पर पहले से कई मामले दर्ज है. इमरान उर्फ सुक्का रतलाम का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है.

कई मामलों में जा चुका है जेल

इमरान पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. जेल ले जाने से पहले पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए रतलाम के सरकारी अस्पताल ले गई थी. इसी दौरान अस्पताल के बाहर पुलिस चौकी के बाहर मौजूद लोगों ने इमरान को पकड़कर उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी.

सोशल मीडिया पर कर दिया था वायरल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इमरान पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है. इमरान ने सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके तहत उसपर कार्रवाई की गई है.

भारतीय दंड संहिता की धारा 295A और 298 के तहत, किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर किया गया कोई भी काम अपराध है. इसके लिए सजा का प्रावधान है.