ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

भारत के इस गेंदबाज ने एक ही दिन में झटक लिए 2 बार 5 विकेट, तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड

जलज सक्सेना जब भी मैदान पर उतरते हैं वो कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं कि सब हैरान रह जाते हैं. रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेल रहे जलज ने इस बार कुछ ऐसा कर दिखाया है जो हैरतअंगेज है. जलज सक्सेना ने बिहार के खिलाफ त्रिवेंद्रम में खेले जा रहे मैच में एक ही दिन में दो बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. जलज सक्सेना ने बिहार के खिलाफ पहली पारी में 19 रन देकर पांच विकेट लिए और दूसरी पारी में ये खिलाड़ी 34 रन देकर पांच विकेट ले गया. जलज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर केरल ने ये मैच पारी और 169 रनों से जीत लिया.

जलज का कमाल

जलज सक्सेना ने बिहार के खिलाफ पांच विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इस खिलाड़ी ने 19वीं रणजी टीम के खिलाफ फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ फाइव विकेट हॉल का रिकॉर्ड अब जलज के ही नाम हो गया है.

पांच सीजन के बाद केरल क्वार्टर फाइनल में

केरल ने बिहार पर जीत हासिल करने के बाद एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. ये टीम रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है. पूरे पांच सीजन के बाद बिहार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है.

जलज का बेमिसाल करियर

जलज सक्सेना घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं. फर्स्ट क्लास में वो अबतक 146 मुकाबले खेल चुके हैं और इस खिलाड़ी ने 6875 रन बनाने के अलावा 467 विकेट हासिल किए हैं. हर सीजन कमाल प्रदर्शन के बावजूद जलज को टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिला. अब तो जलज 38 साल के हो गए हैं और इस खिलाड़ी के इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं.