ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया… सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ वाले बयान पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली की. इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया. दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई. उन्होंने राष्ट्रपति जी को poor thing कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा. ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है.

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है. आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया. उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया. हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया. मगर, कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है.

कांग्रेस और आप’दा’ दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस और आप’दा’ दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं. ये आप’दा’ वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं. वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं. चुनावी रैली में दिल्ली के तमाम मुद्दों को लेकर पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला.

हमें तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा, आप’दा’ वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है. आप’दा’ वालों ने दिल्ली का पैसा लूट लिया है. घोटाले करके ये आप’दा’ वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं. हमें दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, जिससे दिल्ली की हर समस्या का समाधान हो. हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की आप’दा’ से मुक्त कराना है.

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राष्ट्रपति के भाषण को लेकर सोनिया गांधी ने कहा, Poor lady was tired at the end, जबकि राहुल गांधी ने इसे उबाऊ कहा था. मामले ने तूल पकड़ा तोकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं. उन्होंने कहा, उनका इरादा राष्ट्रपति का अपमान करने का नहीं था. सोनिया गांधी की टिप्पणी के बाद राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी किया है.

राष्ट्रपति भवन ने अपने बयान में कहा, संबोधन के दौरान राष्ट्रपति एक पल के लिए भी थकी नहीं थीं. उन्होंने आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ संसद को संबोधित किया. विशेष रूप से जब वो हाशिए पर खड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की बात कर रही थीं. उस वक्त वो और भी ज्यादा संकल्पित थीं.