ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

40 की उम्र में कैटरीना कैफ की तरह दिखना चाहती हैं जवां? रोजाना फॉलो करें ये रूटीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की गिनती इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेसेस में होती है. ऐसे में बहुत सी महिलाएं उनकी तरह फिट दिखने के लिए अपने डेली रूटीन में तरह-तरह के बदलाव करती रहती हैं. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें वो मनचाहे नतीजे नहीं मिलते हैं, जोकि वो चाहती हैं. अगर आप भी उन लेडीज में से हैं जो 40 की उम्र में कैटरीना कैफ की तरह जवां दिखना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है.

दरअसल, कैटरीना कैफ की न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने उनकी डाइट प्लान के बारे में बताया कि एक्ट्रेस सख्त डाइट प्लान को फॉलो करती हैं. शाह ने कहा कि कैटरीना कैफ आयुर्वेद को फॉलो करती हैं और उन्होंने इससे जुड़ी कई चीजों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रखा है. इसके अलावा एक्ट्रेस को सिंपल घर का बना खाना खाने की आदत है, जोकि न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसमें न्यूट्रिशन भी अच्छा होता है.

कैटरीना को दिनभर में सिर्फ दो बार खाना खाने की आदत है. न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया, “वो दिन में केवल दो बार खाना खाती हैं और वो उन लोगों में से नहीं है जो हर दो घंटे में कुछ खाती रहे. उन्हें इंडियन और एशियन क्यूजीन काफी पसंद हैं. इसके बावजूद वो हमेशा घर का बना खाना ही पसंद करती हैं और इसे अपने साथ रखती हैं. वो एक ही तरह का खाना खाने वाली इंसान हैं. इसके अलावा उनकी लाइफस्टाइल ऐसी है कि वो जल्दी सोती हैं और जल्दी उठती हैं.

कैटरीना कैफ को ताजा जूस पीना काफी पसंद है. श्वेता शाह ने बताया कि कैटरीना लौकी जूस जरूर पीती हैं क्योंकि ये डाइजेशन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करने के लिए बहुत अच्छा होता है. आयुर्वेद में दृढ़ विश्वास रखने वाली कैटरीना अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए ऑयल पुलिंग और नाक की सफाई करने का भी अभ्यास करती हैं. इन सख्त लेकिन पोषण से भरपूर विकल्पों के साथ कैटरीना पूरे दिन अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में सफल रहती हैं.

श्वेता के मुताबिक, कैटरीना कैफ का शरीर पित्त प्रकृति का है. इसका मतलब है कि उन्हें पित्त दोष को संतुलित करने के लिए क्षारीय चीजें खानी होती हैं. पित्त दोष को संतुलित करने के लिए कैटरीना किशमिश और सौंफ जैसी चीजों का सेवन जरूर करती हैं. यह डाइजेशन और बोन हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. कुल मिलाकर कैटरीना कैफ खुद को फिट और जवां रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं. आप भी एक्ट्रेस की कुछ आदतों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप पहले डॉक्टर से संपर्क करके अपनी बॉडी के बारे में अच्छे से जान लीजिए.