ब्रेकिंग
Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये...

चुनाव नियमों में संशोधन मामला: जयराम रमेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 1961 के चुनाव नियमों में संशोधन को चुनौती दी गई है. इस संशोधन के जरिये सीसीटीवी फुटेज जैसी चुनाव सामग्री तक सार्वजनिक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक कि इसे चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध न किया गया हो.

सुप्रीम कोर्ट की सूची के अनुसार, सीजेआई संजीव खन्ना और संजय कुमार की पीठ 15 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी. 24 दिसंबर को अदालत के समक्ष दायर अपनी याचिका में कांग्रेस के महासचिव ने तर्क दिया कि ईसीआई को 1961 के चुनाव संचालन नियम में इस तरह बेशर्मी से और सार्वजनिक परामर्श के बिना एकतरफा संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

बेशर्मी से संशोधन की अनुमति नहीं दी जा सकती

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चुनाव नियम, 1961 में हाल ही में किए गए संशोधनों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट दायर की गई है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय चुनाव आयोग को एकतरफा और बिना सार्वजनिक परामर्श के महत्वपूर्ण कानून में बेशर्मी से संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

तेजी से खत्म हो रही चुनावी प्रक्रिया की अखंडता

राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा कि ईसीआई की सिफारिशों के बाद 21 दिसंबर को पेश किया गया संशोधन चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने वाली आवश्यक जानकारी तक जनता की पहुंच को खत्म कर देता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनावी प्रक्रिया की अखंडता तेजी से खत्म हो रही है. उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसे बहाल करने में मदद करेगा.

उधर, जयराम रमेश ने उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर और कुलपतियों की भर्ती में बदलाव करने वाले मसौदे पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इससे संस्थानों की स्वतंत्रता नष्ट होगी. उन्होंने दावा किया कि इस कदम का मकसद एजुकेशन सेक्टर में बड़े पदों पर आरएसएस के लोगों को बैठाने की राह आसान करना है.