ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

ओडिशा: EMI का पैसा मांगा तो गुस्से में लाल हुआ शख्स, चढ़ा दी कार…कुचलकर 1 की मौत

ओडिशा के केन्दुझर के बांसपाल ब्लॉक में एक शख्स ने पहले लोन पर बाइक खरीदी और इसके बाद लोन की सभी किस्तों का भुगतान भी नहीं किया. ऐसे में कर्मचारी उससे किस्त लेने के लिए उसके घर पहुंचे, जहां कर्मचारियों की उस शख्स से बहस हो गई. फिर जब दोनों उसके घर से निकले तो उसने दोनों की बाइक को पीछे से अपनी कार ले जाकर जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक एजेंट की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

दरअसल ओडिशा के गांव बानेईकला के बुबू महंत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के कर्मचारी मनोज महंत के साथ नयाकोट पुलिस सीमा के अंतर्गत सुकरा साही के रहने वाले राम सिंह के घर बाइक लोन की किस्त लेने गया था. राम सिंह ने अपनी बाइक के लोन की किस्त नहीं चुकाई थी, जिसकी वजह से मनोज और बुबू बकाया राशि लेने के लिए उसके घर गए थे. भुगतान के बारे में पूछे जाने पर राम सिंह उग्र हो गया. इस वजह से दोनों में तीखी बहस हुई. तनाव के बाद भी जब राम सिंह ने किस्त के पैसे नहीं दिए, तो मनोज ने उसे किस्त न भरने का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी और बुबू के साथ बाइक पर उसके घर से निकल गया.

एक की कुलचकर मौत

इसके बाद राम सिंह ने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया. कुछ दूर तक दोनों का पीछा करने के बाद उसने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और बाइक में टक्कर मार दी. बाइक पर पीछे बैठे बुबू की कुचलकर मौत हो गई, जबकि मनोज बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर नयाकोट पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आरोपी से EMI वसूलने आए थे.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी राम सिंह मुंडा ने EMI पर पल्सर बाइक खरीदी थी और चार EMI का भुगतान नहीं किया था. जब वसूली एजेंट EMI मांगने गए तो आरोपी की उनसे बहस हुई. इसके बाद आरोपी दोनों के पीछे पहुंच गया और उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया. EMI के 33000 रुपये एजेंट आरोपी से लेने के लिए गए थे. अब आरोपी के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उनके खिलाफ बीएनएस 103(1), 109(1) के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.