ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

उदयपुर: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, चालाकी से निकल आया बाहर…लोगों में दहशत

राजस्थान के उदयपुर में कई जगहों पर तेंदुए की मूवमेंट बढ़ती जा रही है. उन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग जगह-जगह पर पिंजरे लगा रहा है, तो तेंदुए भी अब सतर्क हो गए हैं. सोमवार की रात शहर aकी एक रिहायशी कॉलोनी में लगे पिंजरे में तेंदुआ गया, लेकिन जैसे ही उसे यह भनक लगी कि वह उसमें कैद हो सकता है तो वह तुरंत बाहर आ गया और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया.

दरअसल सोमवार की रात को उदयपुर शहर की परशुराम कॉलोनी में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से एक पिंजरा लगाया गया. उस पिंजरे में एक बकरे को बांधा गया और उसके कुछ घंटो बाद वहां तेंदुआ आया. तेंदुआ उस पिंजरे में भी गया, लेकिन पिंजरे का गेट पूरी तरह से बंद होता. उससे पहले ही तेंदुआ उस पिंजरे से बाहर आ गया. यह पूरा वाक्या पिजंरे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सीसीटीवी में इस घटनाक्रम के कैद होने के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में है.

कॉलोनी में लगाया गया था पिंजरा

परशुराम कॉलोनी में तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग को दी गई. विभाग ने सूचना को पुख्ता करने के लिए वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो उसमें तेंदुए का मूवमेंट दिखाई दिया. इसके बाद वन विभाग की ओर से नियम के मुताबिक पिंजरा लगाया गया था. अधिकारियों को उम्मीद थी कि जल्द ही तेंदुआ उसमें कैद हो जाएगा, लेकिन तेंदुआ उसमें फंसने की बजाय चालाकी से बच निकला. इस कॉलोनी के अलावा आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने से कई बार तेंदुए का मूवमेंट पहले भी देखा जा चुका है.

लोगों में दहशत का माहौल

परशुराम कॉलोनी के साथ-साथ देवली नीमच माता क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भी तेंदुए की दहशत है. इस क्षेत्र में पहाड़ी इलाका होने से कई बार शाम होते ही तेंदुए की मूवमेंट रिहायशी इलाके में होती है. ऐसे में कई बार घटना होने की आशंका बढ़ जाती है. कॉलोनी के लोगों ने कई बार वन विभाग को इसकी सूचना दी है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है.