ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

10 घंटे तक लेट… कोहरे से बिहार-UP जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल; राजधानी-तेजस एक्सप्रेस भी देरी से चल रहीं; देखें लिस्ट

देशभर के कई राज्यों में ठंड का भीषण कहर जारी है. कोहरे ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों में कोहरे की सफेद चादर छाई हुई है. वहीं कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. देशभर में कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनों के देरी से चलने का असर रेलवे स्टेशनों पर देखा जा रहा है. कोहरे का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में देखने को मिला. यूपी के प्रयागराज-वाराणसी को जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है को कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है.

कोहरे के कारण लेट हो रही ट्रेनों की वजह से ठंड में यात्रियों का हाल बेहाल है. लोगों को घंटों ठंड में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं यूपी-बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है. कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनों के कारण रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है.

कई ट्रेनें 10 घंटे तक लेट

पिछले कई दिनों से कोहरे की वजह से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. वहीं इसका असर रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा. देश के कई व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों पर लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है तो वहीं ठंड में बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है. कई ट्रेनें एक- दो दिन तो कई ट्रेनें 10-10 घंटे देरी से चल रही हैं.

राजधानी-तेजस की थमी रफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कोहरे और ठंड की दोहरी मार जेल रहे यात्रियों के चहेरे पर उनकी परेशानी को साफ देखा जा सकता है. इस जंक्शन से होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें, जैसे- राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस भी 9 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं. यहीं हाल कई राज्यों के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रहा है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 07647 सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल 8 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

वहीं ट्रेन नंबर 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल को कैंसिल कर दिया गया है, 14214 बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी को भी कैंसिल कर दिया गया है. वहीं 14650 सरयू-यमूना एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया गया है.