ब्रेकिंग
Damoh News: खाकी का मानवीय चेहरा; हटा टीआई सुधीर बेगी और समाजसेवियों ने गरीब बेटी की शादी का पूरा सा... Madhya Pradesh Crime: MP में बिजली के खंभों पर दिखा जानलेवा स्टंट; पुलिस की समझाइश के बाद टला बड़ा हा... CM Mohan Yadav Indore Visit: मुआवजा कम मिलने पर महिला ने रोते हुए सीएम के पैर पकड़े; कलेक्टर को दिए ज... President Draupadi Murmu in Betul: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में क... Khilchipur Tragedy: राजगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में समाईं सास-बहू; 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद... President Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा; इंदौर पहुंचीं, जानें क्या ... Social Media Addiction Case: रील्स की लत ने उजड़ा घर; छतरपुर में मजदूरी करने वाले पति ने एसपी से लगाई... Rajgarh News: मध्य प्रदेश के सारंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां-बेटी की संदिग्ध मौत, सेप्टिक ... IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व...

ओले-बारिश…भीषण सर्दी के बीच दिल्ली में मौसम ने ली करवट, जानें अगले 7 दिनों का मौसम

दिल्ली में सोमवार की सुबह हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदला नजर आ रहा है. बारिश ही नहीं, राजधानी के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं. कई इलाकों में बारिश के बाद हवा साफ हुई है. इस बीच, आईएमडी ने अगले दो-तीन दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने का अनुमान है. कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 300 से नीचे आ गया है.

प्रदूषण कम होता देख दिल्ली में ग्रैप-3 की पाबंदियों से छूट दे दी गई है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर और मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इन इलाकों में गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक, हवा के दक्षिण दिशा से पूर्व की तरफ से चलने की उम्मीद है, जिसकी रफ्तार 4 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है.

बारिश का सिलसिला थमने के बाद, सोमवार से बुधवार तक अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. दिल्ली में रविवार और सोमवार को घना कोहरा के छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई और इस वजह से 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट हो गईं. वहीं, कई उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है.

दिल्ली में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में इस हफ्ते का सबसे ठंडा दिन रह सकता है. इस दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि, मंगलवार की दोपहर से गुरुवार की सुबह तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है. अगले 48 घंटे में होने वाली बारिश का सिलसिला एक बार थमने के बाद शनिवार को फिर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार यानी 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है.