ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता

गुजरात के कच्छ में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद लोग सहम गए और वे अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया गया गया है कि भूकंप सुबह 10.24 मिनट पर आया है, जिसका केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व (एनएनई) में स्थित था. भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि बुधवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.

पिछले महीने इस क्षेत्र में 3 से अधिक तीव्रता की चार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं, जिसमें तीन दिन पहले 3.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है, जिसका केंद्र भी भचाऊ के पास था. आईएसआर के अनुसार, 23 दिसंबर को जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था और 7 दिसंबर को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. पिछले साल 18 नवंबर को कच्छ में 4 तीव्रता का भूकंप आया था.

2001 में कच्छ में आया था तबाही वाला भूकंप

इससे पहले 15 नवंबर को आईएसआर डेटा के अनुसार, उत्तरी गुजरात के पाटन में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. गुजरात एक उच्च भूकंप-जोखिम वाला क्षेत्र है. गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में इसे नौ बड़े भूकंपों का सामना करना पड़ा. 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दियों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप आया था. भूकंप ने जिले के कई शहरों और गांवों को तबाह कर दिया था. सबकुछ खत्म हो गया था. इस त्रासदी में लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हो गए थे.