ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

‘अरे ये तो पागल है…’ गांव वालों ने फैलाया झूठ, टूट गया लड़की की शादी का रिश्ता; फांसी लगाकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पंचायत सहायिका ने शादी टूटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतका की पहचान तनु पुष्कर (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अकबरपुर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायिका के तौर पर कार्यरत थी.

घरवालों के मुताबिक, तनु की शादी तय हो गई थी, लेकिन कुछ गांव के लोगों ने वर पक्ष को फोन कर तनु की मानसिक स्थिति के बारे में झूठ फैला दिया, जिसके बाद वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया. इस घटना से तनु गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी. 21 सितंबर 2024 को पंचायत भवन से लौटने के बाद तनु ने अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान उसकी मां ममता और भाई रोहित भी घर में मौजूद थे, दोनों का ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका के पिता गंगा प्रसाद ने बताया कि बेटी की शादी टूटने से वह बहुत दुखी हो गई थी और उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की और साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तनु की मृत्यु का कारण ‘हैंगिंग’ बताया गया है.

अन्य पहलुओं पर भी जांच

क्षेत्राधिकारी अजीतमल, अशोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी तरह की कोई अनियमितता या अप्राकृतिक परिस्थितियां तो नहीं थीं. वे आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि मामले का हल जल्दी निकाला जा सके.

यह घटना पूरे गांव के लिए एक शॉक की तरह आई है, और लोग इस दर्दनाक कदम की वजह जानने के लिए पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.