ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

रोहित शर्मा लेंगे संन्यास, इस दिन खेलेंगे करियर का आखिरी मैच? सामने आई बड़ी खबर

मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा जल्द टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं. दावा है कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास ले लेंगे. सिडनी टेस्ट का आगाज 3 जनवरी से होगा. ये मुकाबला अगर पूरे पांच दिनों तक चला तो 7 जनवरी रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का आखिरी दिन हो सकता है.

रोहित का आखिरी टेस्ट सिडनी में?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और चयनकर्ता रोहित शर्मा के संन्यास की बातें करने लगे हैं. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सेलेक्टर्स को मनाने में जुटे हैं. रोहित शर्मा दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना चाहते हैं, अगर टीम इंडिया पहुंची तो वो मुकाबला उनका आखिरी मैच हो सकता है. वैसे इसकी संभावना कम है, ऐसे में सिडनी रोहित का आखिरी टेस्ट मैच हो सकता है.

बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा पर ये रिपोर्ट मेलबर्न टेस्ट में हार के तुरंत बाद आई है. मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया को 184 रनों से हार मिली. एक समय ऐसा था जब टीम इंडिया ये टेस्ट ड्रॉ करा सकती थी. टी ब्रेक तक भारतीय टीम के 3 ही विकेट गिरे थे लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए और फिर भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. यशस्वी जायसवाल ने 84 रनों की पारी खेली उनके अलावा कोई और बल्लेबाज विकेट पर टिकने की ज़हमत नहीं दिखा सका.

रोहित शर्मा का शर्मनाक प्रदर्शन

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरा हाल है. ये खिलाड़ी इस सीरीज में 3 मैचों में 31 ही रन बना सका है. रोहित का बैटिंग एवरेज 6.20 है. रोहित क्रीज पर टिकने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं. मेलबर्न टेस्ट में तो उनका एक फैसला टीम इंडिया पर बहुत भारी पड़ा. उन्होंने केएल राहुल को ओपनिंग से हटाकर खुद वो जगह ली और ना तो वो चले और ना ही केएल राहुल रन बना पाए. केएल राहुल तीसरे नंबर पर खेलते हुए दोनों पारियों में फेल रहे. रोहित शर्मा की बैटिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि अब टेस्ट क्रिकेट में उनके दिन ज्यादा बचे नहीं हैं. इसीलिए अब उनके संन्यास की खबरें आने लगी हैं.