ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

शेयर बाजार में 38% डूबी रतन टाटा की फेवरेट कंपनी, 5 महीने में हर घंटे गंवाए 46 करोड़

जिस कंपनी को रतन टाटा ने अपने बच्चे की तरह पाला और उस काबिल बनाया कि आज वो सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नामी कंपनियों में से एक है. आज वो ही कंपनी लगातार बड़ा नुकसान झेल रही है. देश की ऑटो कंपनियों में शुमार टाटा मोटर्स के शेयर्स बीते 5 महीने में 38 फीसदी तक डूब चुके हैं. सोमवार को भी टाटा मोटर्स के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

बीते 5 महीनों में कंपनी का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गिर चुका है. एक समय पर वैल्यूएशन के मामले में कंपनी देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी बन गई थी. लेकिन अब 5 महीनों से कंपनी को वैल्यूएशन में हर घंटे 46 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है. आइए देखते हैं कि आखिर शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के आंकड़े किस तरह के देखने को मिल रहे हैं?

कंपनी के शेयरों में गिरावट

सोमवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार टाटा मोटर्स का शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 736 रुपए पर बंद हुआ. वैसे कंपनी का शेयर 730.80 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गया. वैसे कंपनी का शेयर 753.50 रुपए के साथ मामूली इजाफे के साथ ओपन हुआ था. जल्द ही 754.05 रुपए के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया. एक दिन पहले कंपनी का शेयर 750.55 रुपए पर देखने को मिला थे.

5 महीने में 38 फीसदी की गिरावट

अगर बीते 5 महीने की बात करें तो टाटा मोटर्स के शेयरों में 38 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 30 जुलाई को कंपनी का शेयर 1,179.05 रुपए के साथ 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया था. जिसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं सोमवार को कंपनी का शेयर 730.80 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया. वैसे कंपनी का शेयर तब से अब तक 448.25 रुपपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

हर घंटे गंवाए 46 करोड़

टाटा मोटर्स के शेयर में बीते 5 महीने में 38 फीसदी गिर चुका है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. जबकि 30 जुलाई को कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर था तब कंपनी का मार्केट कैप 4,33,815.60 करोड़ रुपए पर था. सोमवार को जब कंपनी का मार्केट कैप दिन के लोअर लेवल पर पहुंचा तो कंपनी का मार्केट कैप 2,68,888.03 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि तब से अब तक कंपनी के मार्केट कैप में 1,64,927.57 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. इसका मतलब है कि इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप को हर घंटे 46 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.