ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

बाघ के लिए बिछाया जाल, पिंजरे में भैंस के बच्चे को किया कैद… नहीं आया टाइगर फिर कैसे हुई मौत?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहमान खेड़ा में बीते एक महीने से बाघ ने दहशत मचा रखी है. वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक वह सफल नहीं हो पाई है. बाघ अब तक छह मवेशियों का शिकार कर चुका है. वन विभाग की टीम बाघ को शिकार करते तो देखती तो जरूर है, लेकिन पकड़ने में नाकाम रही.

बीते रविवार को कानपुर, लखनऊ और लखीमपुर खीरी से बुलाई गई टीम ने बाघ को पकड़ने की नाकाम कोशिश की. बाघ पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था, जिसमें भैंस के बच्चे को पिंजरे में रखा गया था कि बाघ लालच में आकर उसका शिकार करेगा और पिंजरे में फंस जाएगा. लेकिन बाघ पिंजरे में नहीं आया. इस बीच, भैंस के बच्चे का पिंजरे में दम जरूर घुट गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि, इससे पहले बाघ ने पिंजरे में आकर एक पड़वे का शिकार किया था.

बाघ से इलाके में दहशत

बीते शुक्रवार रात बाघ ने एक गाय पर हमला करके उसका शिकार कर लिया और बाघ पकड़ने वाली विशेषज्ञों की टीम सिर्फ देखती रह गई. बाघ वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. हालांकि, राहत की बात है कि बाघ ने अब तक किसी आदमी पर हमला नहीं किया है.

क्या बोले डीएफओ?

डीएफओ डॉ सीतांशु पांडे ने बताया कि वन विभाग और भारतीय वन्यजीव की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. लखनऊ, कानपुर और दुधवा टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई. कंट्रोल रूम को जंगल के एंट्रेंस पॉइंट के पास शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. बाघ के सुरक्षित और सफल रेस्क्यू के लिए दो वेटनरी डॉक्टरों की टीम और भारतीय वन्यजीव टीम के सदस्य क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं. वन विभाग ने यह दावा किया है , 20 बाघ 20 किलोमीटर के दायरे में हैं. जल्दी ही बाघ को पकड़ा जाएगा.